नैटको फार्मा के शेयर में आज खासी तेजी देखने को मिली। कंपनी के चेन्नई प्लांट को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गई है जिससे शेयर में खरीदारी दिखी। अमेरिकी दवा रेगुलेटर ने फरवरी में चेन्नई प्लांट के केमिकल डिविजन की जांच की थी। पिछले हफ्ते ही कंपनी के मेहबूबनगर प्लांट को भी यूएसएफडीए की मंजूरी मिली थी।
