Get App

एबी इन बेवरेजेज की होगी सब मिलर

बीयर ब्रांड बडवाइजर बनाने वाली कंपनी एबी इन बेवरेजेज ने ब्रिटिश कंपनी सब मिलर को खरीदने का करार किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2015 पर 1:21 PM
एबी इन बेवरेजेज की होगी सब मिलर

मशहूर बीयर ब्रांड बडवाइजर बनाने वाली कंपनी एबी इन बेवरेजेज ने ब्रिटिश कंपनी सब मिलर को 106 अरब डॉलर में खरीदने का करार किया है। इसके पहले भी एबी इनब्यू ने पांच बार सब मिलर को खरीदने का ऑफर दिया था, लेकिन सब मिलर ने हर बार कम वैल्युएशन की वजह से उसका ऑफर ठुकरा दिया था। करार की शर्तों पर अगले कुछ हफ्तों में दोनों कंपनियां मिलकर फैसला करेंगी।

दोनों कंपनियों के विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी का दुनिया के बीयर बाजार में 31 फीसदी हिस्से पर कब्जा होगा। इसके मुकाबले हेनिकेन का मार्केट शेयर सिर्फ 9 फीसदी है। एबी इन ब्रेवरेजेज अभी दुनिया की सबसे बड़ी बीयर कंपनी है और बडवाइजर के अलावा इसके प्रमुख ब्रांड्स में स्टेला और बेक्स शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें