एमएंडएम का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा को 299 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड Feb 13, 2015 पर 2:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 5.7 फीसदी बढ़कर 967 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 914.5 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा को 299 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 9.7 फीसदी घटकर 9260 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 10255 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एबिटडा 1435 करोड़ रुपये से घटकर 1080 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एबिटडा मार्जिन 14 फीसदी से घटकर 11.7 फीसदी रहा।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेगमेंट की आय 6174 करोड़ रुपये से घटकर 5817 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट की आय 4099 करोड़ रुपये से घटकर 3472 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।