महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने 1000 करोड़ रुपये के जेनसेट बिजनेस को अपने नए डिवीजन महिंद्रा पावरट्रेन के साथ मिला दिया है। नेटवर्क18 से बातचीत में महिंद्र एंड महिंद्रा के चीफ एक्जिक्यूटिव ने कहा कंपनी को इस बिजनेस से 6 से 8 सालों में 10,000 करोड़ टर्नओवर की उम्मीद है। कंपनी को भरोसा है कि उसका एसयूवी एक बार फिर रफ्तार पकड़ लेगा। इसके अलावा कंपनी कमर्शियल व्हीकल में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
