एमएंडएम ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ियों के दाम औसत 1 फीसदी बढ़ा दिए हैं।

अपडेटेड Nov 12, 2014 पर 10:48 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कमजोर बिक्री से जूझने के बावजूद ऑटो कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ियों के दाम औसत 1 फीसदी बढ़ा दिए हैं। अलग-अलग मॉडलों के हिसाब से दाम में अलग-अलग बढ़ोतरी हुई है जो 2300 रुपये से 11,500 रुपये के बीच है। बढ़े हुए दाम इसी महीने से लागू हो गए हैं।

    एमएंडएम के चीफ एक्जिक्यूटिव-ऑटोमोटिव डिवीजन प्रवीण शाह ने कहा है कि कंपनी बहुत दिनों से दाम बढ़ाने से बच रही थी लेकिन बढ़ती लागत को देखते हुए अब दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।