अगस्त महीने में बिक्री के मोर्चे पर महिंद्रा एंड महिंद्रा को झटका लगा है। सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 7 फीसदी घट गई है। अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 35175 गाड़ियां बेची हैं। महीने दर महीने आधार पर भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 1 फीसदी घटी है। इस साल जुलाई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 35567 गाड़ियां बेची थी।
सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 11 फीसदी घटकर 14140 यूनिट रही। सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 6 फीसदी घटकर 33145 यूनिट रही। सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 26 फीसदी घटकर 2030 यूनिट रहा।
हालांकि सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टरों की बिक्री 6 फीसदी बढ़कर 15006 यूनिट रही। सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 1 फीसदी बढ़कर 13733 यूनिट रही। सालाना आधार पर अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 107 फीसदी बढ़कर 1273 यूनिट रहा।