मिडकैप में बढ़त बरकरार है लेकिन एक शेयर जिसकी जबरदस्त पिटाई हो रही है वो है एमबीएल इंफ्रा, आज शेयर में करीब 10 फीसदी तक की गिरावट आई है। पिछले 5 दिनों में एमबीएल इंफ्रा का शेयर 45 फीसदी टूटा है, जबकि इस साल शेयर 70 फीसदी गिरा है।
मिडकैप में बढ़त बरकरार है लेकिन एक शेयर जिसकी जबरदस्त पिटाई हो रही है वो है एमबीएल इंफ्रा, आज शेयर में करीब 10 फीसदी तक की गिरावट आई है। पिछले 5 दिनों में एमबीएल इंफ्रा का शेयर 45 फीसदी टूटा है, जबकि इस साल शेयर 70 फीसदी गिरा है।
एमबीएल इंफ्रा रोड और हाइवे के कंस्ट्रक्शन और मेंटनेंस का कामकाज करती है। कंपनी 25 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। मार्च 2016 को एमबीएल इंफ्रा की ऑर्डर बुक 6900 करोड़ रुपये की थी। वित्त वर्ष 2016 में कंपनी की आय 20 फीसदी बढ़कर 2342 करोड़ रुपये रही थी, तो वित्त वर्ष 2016 में कंपनी को 88 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। लेकिन एमबीएल इंफ्रा का मौजूदा मार्केट कैप 260 करोड़ रुपये ही रह गया है।
दरअसल एमबीएल इंफ्रा का डेट/इक्विटी रेश्यो 1.9 गुना पर है और कंपनी की वर्किंग कैपिटल साइकल 175 दिनों की हो गई है। एमबीएल इंफ्रा के बीकानेर-सूरतगढ़ प्रोजेक्ट में देरी हो चुकी है, सितंबर 2016 तक इस प्रोजेक्ट पर काम पूरा होना था।
बीते साल एमबीएल इंफ्रा के मार्जिन में दबाव देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2016 में एमबीएल इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 12 फीसदी से घटकर 10.7 फीसदी रहा था। एमबीएल इंफ्रा में प्रोमोटरों का हिस्सा 48.87 फीसदी है, और इसमें से 59.6 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी है। एमबीएल इंफ्रा पहली तिमाही के नतीजों का 12 सितंबर को एलान करेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।