एमिशन स्कैंडल की आंच, फॉक्सवैगन सीईओ का इस्तीफा संभव

विवादों में फंसने के बाद फॉक्सवैगन के सीईओ मार्टिन विंटरकॉर्न की विदाई हो सकती है।

अपडेटेड Sep 23, 2015 पर 9:43 AM

फॉक्सवैगन के एमिशन स्कैंडल की आंच कंपनी के सीईओ पर आ गई है। विवादों में फंसने के बाद फॉक्सवैगन के सीईओ मार्टिन विंटरकॉर्न की विदाई हो सकती है। जर्मनी के एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फॉक्सवैगन के सीईओ मार्टिन विंटरकॉर्न इस शुक्रवार तक इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी जगह पोर्शे के सीईओ मैथियस मुलर को दी जा सकती है।

हालांकि फॉक्सवैगन के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर लगातार दूसरे दिन फॉक्सवैगन के शेयरों की पिटाई जारी रही। कंपनी का शेयर कल करीब 20 फीसदी और नीचे आ गया। कंपनी ने माना है कि दुनिया भर में उनकी एक करोड़ से ज्यादा डीजल कारों के एमिशन सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।