एयर इंडिया का खर्च घटाने पर रहेगा फोकस

एयर इंडिया की वित्त वर्ष 2016 में 1400 करोड़ रुपये खर्च घटाने की योजना है।

अपडेटेड Jan 20, 2015 पर 8:55 AM

सरकार ने एयर इंडिया में खर्च घटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। एयर इंडिया की वित्त वर्ष 2016 में 1400 करोड़ रुपये खर्च घटाने की योजना है। इसके लिए एयरलाइंस अतिरिक्त कर्मचारियों की पहचान करेगी साथ ही नई नियुक्तियों पर भी रोक लगाएगी। एयर इंडिया घाटे वाले रूट पर विमान नहीं चलाएगी। 

साथ ही कर्मचारियों के पांच सितारा होटल में रुकने पर भी पाबंदी लगाई जाएगी। एयरलाइंस कर्मचारियों के टेलीफोन और यात्रा के अलाउंस में भी 10 फीसदी की कटौती करेगी। एयर इंडिया पिछले काफी समय से घाटे में है। दिसंबर में एयर इंडिया का घाटा 5490 रुपये से घटकर 5389 करोड़ रुपये हो गया। सरकार ने साल 2012 में एयर इंडिया को 30000 करोड़ रुपये का पैकेज भी दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।