दिल्ली से लखनऊ का हवाई टिकट करीब 1500 रुपये में और दिल्ली से इंदौर का 1800 रुपये में मिल रहा है। जी हां, ये शानदार ऑफर लेकर आई है सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया। छुट्टियों का सीजन खत्म होने और यात्रियों की संख्या घटते ही एयरलाइन ने घरेलू किराए में 50 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। ये ऑफर 16 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए है और इसके लिए आपको 18 जनवरी तक बुकिंग कर लेनी होगी।
