अपने सस्ते टिकट के लिए मशहूर एयरलाइंस एयरएशिया अब जयपुर और चंडीगढ़ की फ्लाइट शुरू करने जा रही है। 5 सितंबर से एयरएशिया बंगलुरू से जयपुर और बंगलुरू से चंडीगढ़ की उडानें शुरू करेगी। एयर एशिया अभी तक सिर्फ बंगलुरू से गोवा की फ्लाइट चला रही है। कंपनी ने अपनी दोनों नई फ्लाइट्स का किराया 2000 रुपये रखा है।
