एविएशन सेक्टर में दिन-ब-दिन जंग तेज होती जा रही है और इस जंग को जीतने के लिए एयरलाइंस डिस्काउंट और ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। हाल ही में एविएशन इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाली एयर एशिया ने अपनी उड़ानों की सभी सीटों पर 20 फीसदी डिस्काउंट देने का ऑफर लॉन्च किया है। 12 अगस्त से 14 दिसंबर के बीच एयरएशिया की फ्लाइट से ट्रैवल करने पर आपको हर सीट पर 20 फीसदी छूट मिलेगी। हालांकि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को आज से 17 अगस्त के बीच ही बुकिंग करनी होगी। वैसे ज्यादा से ज्यादा यात्री जुटाने की इस जंग में जेट, इंडिगो और गोएयर भी पीछे नहीं हैं। जेट ने जहां घरेलू फ्लाइट्स के लिए बेस फेयर और फ्यूल सरचार्ज में 50 फीसदी कटौती की है। वहीं इंडिगो और गोएयर ने 1699 रुपये में लिमिडेट ऑफर के तहत टिकटें बेची हैं।
