देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर भारती एयरटेल ने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिसका इस्तेमाल दूसरी कंपनियों के मोबाइल ग्राहक भी कर सकेंगे। व्यांक नाम से लॉन्च हुए एयरटेल के इस ऐप पर आपको 8 भाषाओं में 17 लाख गाने मिलेंगे। एयरटेल के मुताबिक व्यांक देश का पहला क्रॉस ऑपरेटर ऐप है। व्यांक का फ्री र्जन एंड्राएड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।
