बढ़ते कंपिटीशन के बीच मोबाइल कंपनियां लगातार 3 जी और 4 जी इंटरनेट सस्ता कर रही हैं। इसी कड़ी में एयरटेल ने मेगा सेवर स्कीम लॉन्च की है। इसमें 1 जीबी डेटा के लिए 51 रुपये देने होंगे। हालांकि इसके लिए पहले आपको 1498 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। ये 1 साल के लिए वैलिड होगा और साथ में 1 जीबी डेटा मिलेगा। ये लिमिट खत्म होने के बाद आप 51 रुपये में 1 जीबी का टॉप अप करा सकते हैं।
मोबाइल डेटा मार्केट में पकड़ बनाए रखने के लिए एयरटेल ने अपने 4 जी डाटा पैक्स की कीमतें 80 फीसदी तक घटा दी हैं। अब एयरटेल ग्राहकों को 1,498 रुपये का रीचार्ज करने पर हर महीने 51 रुपये के टॉप अप से साल भर तक हर महीने 1 जीबी 4 जी डाटा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक ये स्कीम 31 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर सर्कल के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। डेटा चार्ज में कटौती के बावजूद फिच रेटिंग ने कंपनी का आउटलुक स्टेबल रखा है और ट्रिपल बी माइनस की रेटिंग बरकरार रखी है।