एवरेडीः मुनाफा 21.6% घटा, आय 3.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एवरेडी का मुनाफा 21.6 फीसदी घटकर 13.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 13, 2015 पर 2:38 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एवरेडी का मुनाफा 21.6 फीसदी घटकर 13.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एवरेडी का मुनाफा 17.6 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एवरेडी की आय 3.6 फीसदी बढ़कर 367.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एवरेडी की आय 354.8 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एवरेडी का एबिटडा 33 करोड़ रुपये से घटकर 28 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एवरेडी का एबिटडा मार्जिन 9.3 फीसदी से घटकर 7.7 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।