वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 11.9 फीसदी बढ़कर 368 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 329 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 11.9 फीसदी बढ़कर 368 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 329 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 5.8 फीसदी बढ़कर 3652 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3452 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 537 करोड़ रुपये से बढ़कर 583 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 15.5 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी रहा।
एशियन पेंट्स के मुताबिक तीसरी तिमाही में डेकोरेटिव पेंट्स सेगमेंट की वॉल्यूम ग्रोथ 10 फीसदी से कम रही। मांग में कमी के चलते वॉल्यूम ग्रोथ 10 फीसदी से कम रही है। त्योहारी सीजन के जल्द आने की वजह से तीसरी तिमाही के नतीजों पर दबाव नजर आया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।