एशियन पेंट्स के मुनाफे में 14.5% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 14.5 फीसदी बढ़कर 287.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 14, 2014 पर 5:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 14.5 फीसदी बढ़कर 287.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 251 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 21.1 फीसदी बढ़कर 3,307 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 2,730 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 393 करोड़ रुपये से बढ़कर 485 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.4 फीसदी से बढ़कर 14.7 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।