एशियन पेंट्स के मुनाफे में 23.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 23.2 फीसदी बढ़कर 338.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 22, 2014 पर 2:47 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 23.2 फीसदी बढ़कर 338.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 275 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 18.3 फीसदी बढ़कर 3,362 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 2,841 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 442 करोड़ रुपये से बढ़कर 557 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 15.7 फीसदी से बढ़कर 16.6 फीसदी रहा।

    पहली तिमाही में एशियन पेंट्स को 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। एशियन पेंट्स का कहना है कि अप्रैल-जून तिमाही में डेकोरेटिव बिजनेस की ग्रोथ दहाई अंकों में रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।