एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, निक्केई 1.88% टूटा

जापान, कोरिया के बाजार लाल निशान में खुलने के बाद 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं।

अपडेटेड Jul 09, 2015 पर 7:32 AM

एशियाई बाजारों से भी खराब संकेत आ रहे हैं। हैंगसेंग को छोड़कर सारे एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जापान, कोरिया के बाजार लाल निशान में खुलने के बाद 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी 12 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 8,353 पर कारोबार कर रहा है।

जापान का निक्केई 1.88 फीसदी की भारी गिरावट के बाद 19,372 पर बना हुआ है और स्ट्रेटेस टाइम्स में 0.88 फीसदी की कमजोरी के बाद 3,256 पर कारोबार चल रहा है। हैंगसेंग में 1.42 फीसदी की तेजी है और ये 23,855 पर बरकरार है। ताइवान में 1.19 फीसदी की तेज गिरावट देखी जा रही है और ये 8,870 पर है।

कोरिया का कोस्पी 1.13 फीसदी टूटकर 1,993 पर कारोबार कर रहा है और चीन का शंघाई कम्पोजिट 3.60 फीसदी की गिरावट के बाद 3,385 पर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।