एसजेवीएन का मुनाफा 8.3% घटा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एसजेवीएन का मुनाफा 8.3 फीसदी घटकर 144.8 करोड़ रुपये हो गया।

अपडेटेड May 28, 2014 पर 2:45 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एसजेवीएन का मुनाफा 8.3 फीसदी घटकर 144.8 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 158 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की जनवरी-मार्च तिमाही में एसजेवीएन की कुल आय 46.2 फीसदी बढ़कर 312 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2013 की समान तिमाही में कंपनी की आय 213.3 करोड़ रुपये रही थी।

    कारोबारी साल 2014 की चौथी तिमाही में एसजेवीएन का एबिटा 48 फीसदी बढ़कर 233 करोड़ रुपये हो गया। कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 157 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर ऑपरेटिंग 73.7 फीसदी की तुलना में 74.8 फीसदी हो गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।