एसबीआई का ई-वॉलेट लॉन्च, क्या है इसकी खूबी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मोबाइल ई- वॉलेट एसबीआई बड़ी लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Aug 18, 2015 पर 4:37 PM

डिजिटल बैंकिंग की तरफ एसबीआई ने एक और कदम बढ़ाया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मोबाइल ई- वॉलेट एसबीआई बडी लॉन्च कर दिया है। एसबीआई का एम-वॉलेट बैंक के मौजूदा कस्टमर्स के अलावा गैर एसबीआई कस्टर्मस के लिए उपलब्ध होगा। 13 भाषाओं में इस वॉलेट को तैयार किया गया है। एसबीआई बडी से आप आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है। साथ ही ट्रैवल, होटल्स की भी बुकिंग हो सकेगी। बैंक ने कई एक्सचेंजर और मास्टर कार्ड के साथ टाई-अप भी किया है। आईसीआईसीआई बैंक के पॉकेट और एचडीएफसी बैंक के पेजैप के साथ एसबीआई बडी का मुकाबला होगा।

एसबीआई बडी एसबीआई का मोबाइल वॉलेट ऐप है। इससे स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग में आसानी होगी। एसबीआई बडी के जरिए शॉपिंग के लिए मर्चेंट का ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं होगा। मौजूदा ग्राहकों के अलावा नए ग्राहक भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके इस्तेमाल के लिए एसबीआई का ग्राहक होना जरूरी नहीं है।

बता दें कि फिलहाल करीब 10 करोड़ मोबाइल वॉलेट यूजर्स हैं। जून में एम-वॉलेट ट्रांजैक्शन 8 फीसदी बढ़कर 1268 करोड़ रुपये का रहा था। एसबीआई के कुल ग्राहक 28.6 करोड़ हैं जिसमें से नेट बैंकिंग ग्राहक 2.3 करोड़ और मोबाइल बैंकिंग ग्राहक 1.6 करोड़ हैं।

दूसरे बैंको के भी एम-वॉलेट हैं जिसमें आईसीआईसीआई बैंक का पॉकेट, एचडीएफसी बैंक का पेजैप, सिटीबैंक के मास्टरपास शामिल हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक और यस बैंक भी अपने एम-वॉलेट लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

वीडियो देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।