डिजिटल बैंकिंग की तरफ एसबीआई ने एक और कदम बढ़ाया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मोबाइल ई- वॉलेट एसबीआई बडी लॉन्च कर दिया है। एसबीआई का एम-वॉलेट बैंक के मौजूदा कस्टमर्स के अलावा गैर एसबीआई कस्टर्मस के लिए उपलब्ध होगा। 13 भाषाओं में इस वॉलेट को तैयार किया गया है। एसबीआई बडी से आप आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है। साथ ही ट्रैवल, होटल्स की भी बुकिंग हो सकेगी। बैंक ने कई एक्सचेंजर और मास्टर कार्ड के साथ टाई-अप भी किया है। आईसीआईसीआई बैंक के पॉकेट और एचडीएफसी बैंक के पेजैप के साथ एसबीआई बडी का मुकाबला होगा।
