अब मॉल में शॉपिंग के साथ ही आप अपने बैंक के काम भी निपटा पाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने दिल्ली में अपनी पहली डिजिटल ब्रांच खोली है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज दिल्ली की ब्रांच का उद्घाटन किया। एसबीआई ने टेक सैवी और युवा ग्राहकों को लुभाने के लिए देशभर में 6 डिजिटल ब्रांच शुरू किए हैं। एसबीआई इनटच नाम से शुरू किए गए इन ब्रांचों में आप अब नया खाता खुलवाना हो या लोन लेना हो, मॉल में घूमने-फिरने के साथ ही आप ये सारे काम कर पाएंगे। एसबीआई ने मुंबई, बंगलुरू, चेन्नई और अहमदाबाद में अपने डिजिटल ब्रांच शुरू किए हैं।