Get App

एसबीआईः मुनाफा 25.1% बढ़ा, एसेट क्वालिटी सुधरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 25.1 फीसदी बढ़कर 3879 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2015 पर 12:13 PM
एसबीआईः मुनाफा 25.1% बढ़ा, एसेट क्वालिटी सुधरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 25.1 फीसदी बढ़कर 3,879 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 3,100.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 7.4 फीसदी बढ़कर 14,252 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 13,274.6 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 4.29 फीसदी से घटकर 4.15 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 2.24 फीसदी से घटकर 2.14 फीसदी रहा है।

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीआई की अन्य आय 4,571 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,197 करोड़ रुपये रही है।

रुपये में एसबीआई के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 56,421 करोड़ रुपये के मुकाबले 56,834 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 28,669 करोड़ रुपये से घटकर 28,592 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 3,999.73 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,360.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 4,365.67 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई के नए एनपीए 7,318 करोड़ रुपये से घटकर 5,875 करोड़ रुपये रहे हैं।

एसबीआई के मुताबिक दूसरी तिमाही में 4,787 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,841 करोड़ रुपये का राइट-ऑफ रहा है। दूसरी तिमाही में 892 करोड़ रुपये की लोन रिकवरी की गई है। दूसरी तिमाही में 629 करोड़ रुपये के लोन अपग्रेड किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें