एसीसी के मुनाफे में 18.6% की बढ़ोतरी

साल 2014 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 18.6 फीसदी बढ़कर 326.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 03, 2015 पर 2:35 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2014 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 18.6 फीसदी बढ़कर 326.2 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2013 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 275 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसीसी का टैक्स रिवर्सल 184 करोड़ रुपये रहा।

    साल 2014 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 1.6 फीसदी बढ़कर 2840 करोड़ रुपये पर पहुंच है। साल 2013 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 2792 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी का एबिटडा 362 करोड़ रुपये से घटकर 257 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी का एबिटडा मार्जिन 13 फीसदी से घटकर 9.1 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।