एसीसीः मुनाफा 45.1% घटा, आय 1.5% घटी

साल 2015 की दूसरी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 45.1 फीसदी घटकर 133.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 18, 2015 पर 12:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2015 की दूसरी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 45.1 फीसदी घटकर 133.5 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2014 की दूसरी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 243.1 करोड़ रुपये रहा था।

    साल 2015 की दूसरी तिमाही में एसीसी की आय 1.5 फीसदी घटकर 3015 करोड़ रुपये रही है। साल 2014 की दूसरी तिमाही में एसीसी की आय 3060 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एसीसी का ऑपरेटिंग मुनाफा 452 करोड़ रुपये से घटकर 335 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसीसी का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.8 फीसदी से घटकर 11.1 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसीसी की अन्य आय 43.4 करोड़ रुपये से घटकर 21.8 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसीसी का टैक्स खर्च 98.4 करोड़ रुपये से घटकर 46.4 करोड़ रुपये रहा।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसीसी की सीमेंट बिक्री 6.35 मीट्रिक टन से घटकर 6.20 मीट्रिक टन रही। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसीसी का माल ढुलाई खर्च 670.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 733.85 करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।