एस्सार ऑयल का मुनाफा 77.8% घटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल का मुनाफा 77.8 फीसदी घटकर 52 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Feb 10, 2015 पर 3:05 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल का मुनाफा 77.8 फीसदी घटकर 52 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एस्सार ऑयल को 234 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल की आय 9.6 फीसदी घटकर 20,295 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एस्सार ऑयल की आय 22,448 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल का एबिटडा 1,028 करोड़ रुपये से बढ़कर 1350 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एस्सार ऑयल का ऑपरेटिंग मार्जिन 4.6 फीसदी से बढ़कर 6.7 फीसदी रहा।

    तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल को 592 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल का फोरेक्स घाटा 289 करोड़ रुपये से बढ़कर 354 करोड़ रुपये रहा है। तीसरी तिमाही में एस्सार ऑयल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 7 डॉलर प्रति बैरल रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।