एस्सार ऑयल को 684 करोड़ रु का मुनाफा

सालाना आधार पर पहली तिमाही में एस्सार ऑयल का जीआरएम 7.01 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 9.04 डॉलर प्रति बैरल रहा।

अपडेटेड Aug 12, 2014 पर 6:50 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एस्सार ऑयल को 684 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एस्सार ऑयल को 863 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एस्सार ऑयल की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 24811 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एस्सार ऑयल की बिक्री 22358 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एस्सार ऑयल का फॉरेक्स घाटा 913 करोड़ रुपये से घटकर 49 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एस्सार ऑयल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 7.01 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 9.04 डॉलर प्रति बैरल रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।