एस्सार स्टील को राहत, कर्ज की रिफाइनेंस को मंजूरी

एस्सार स्टील को अपने भारी भरकम कर्ज की रिफाइनेंस कराने की मंजूरी मिल गई है।

अपडेटेड Oct 21, 2015 पर 9:31 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रुइया भाइयों की कंपनी एस्सार स्टील को बड़ी राहत मिली है। कंपनी को अपने भारी भरकम कर्ज की रिफाइनेंस कराने की मंजूरी मिल गई है। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक कंपनी 2003 के बाद लिए गए कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग करेगी। कंपनी के 9000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज और 5.5 हजार करोड़ रुपये के ईसीबी यानी एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग की रिफाइनेंसिंग होगी।

    एस्सार स्टील पर करीब 38 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जो इसे एसबीआई की अगुवाई में 25 बैंकों के कंसोर्शियम ने दिए हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, पीएनबी, एक्सिस बैंक और केनरा बैंक शामिल हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।