Get App

ऑडी ए3 लॉन्च, कीमत 23 लाख रु से शुरू

ए3 लग्जरी सेडान कैटेगरी की सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये से शुरू होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2014 पर 1:33 PM
ऑडी ए3 लॉन्च, कीमत 23 लाख रु से शुरू

लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने भारत में आज अपनी सेडान ए3 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे फरवरी में ऑटो एक्सपो में पेश किया था। ए3 लग्जरी सेडान कैटेगरी की सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये से शुरू होगी। ए3 पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में मिलेगी। पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 28.95 लाख रुपये है। वहीं डीजल वर्जन के 4 वेरिएंट हैं, जिनकी कीमत 22.95-32.66 लाख रुपये तक है। इसका मुकाबला मर्सिडीज ए क्लास, बी क्लास और बीएमडब्ल्यू की 1-सीरीज से होगा। ए3 ऑडी की ऐसी पहली कार होगी, जो लॉन्च होने के पहले ही पूरी तरह भारत में बनाई जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें