ऑडी की ए3 केब्रियोलेट भारत में लॉन्च

ए3 केब्रियोलेट एक ओपन टॉप कार है और इसमें आपको रूफ फोल्ड की सुविधा मिलती है।

अपडेटेड Dec 11, 2014 पर 4:01 PM

मोबिलिटी के साथ-साथ मौसम का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको लिए ऑडी ने ए3 का केब्रियोलेट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन इसको चलाने के लिए आपको खर्च करने होंगे करीब 45 लाख रुपए। ए3 केब्रियोलेट- टू डोर, फोर सीटर कार है। जिस ऑडी ए3 सेडान मॉडल पर ही बनाया गया है। ए3 केब्रियोलेट एक ओपन टॉप कार है और इसमें आपको रूफ फोल्ड की सुविधा मिलती है।

ए3 केब्रियोलेट में 180 हॉर्स पावर देने वाला 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो डायरेक्ट फ्यूल टेक्नोलॉजी के साथ टर्बो चार्ज्ड पर काम करता है। और इसमें लगा 7 स्पीड गियर सिस्टम ट्रिप ट्रॉनिक गियर टेकनोलॉजी पर काम करती है। इसी वजह से ऑपन रूफ होने के बाउजूद भी ये 100 किलोमीटर की स्पीड 7.8 सेकेंड में छू लेती है। दिल्ली में ए3 केब्रियोलेट की एक्स शोरूम कीमत 44.75 लाख रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।