ऑडीः स्पोर्ट्स कार टीटी कूपे का नया अवतार

ये टू डोर स्पोर्ट्स कार है और उनके लिए है जो एक लग्जरी सेडान कार में स्पोर्ट्स कार की तरह रफ्तार चाहते हैं।

अपडेटेड Apr 23, 2015 पर 4:49 PM

देश में एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी कारों को पेश करने वाली कंपनी ऑडी ने अपनी स्पोर्ट्स कार टीटी कूपे को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। थर्ड जेनरेशन टीटी कूपे की कीमत 60 लाख 34 हजार रुपये से शुरू होती है। ये टू डोर स्पोर्ट्स कार है और उनके लिए है जो एक लग्जरी सेडान कार में स्पोर्ट्स कार की तरह रफ्तार चाहते हैं। इसका आरएस वेरिएंट 5.4 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।

इस थर्ड जेनरेशन वाली नई ऑडी टीटी कूपे में कंपनी ने कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो पहले नहीं हुआ करता था। इस कार को ऑटोमैटिक गियर के साथ मैन्युअल मोड में भी चला सकते हैं। साथ ही ये कार क्वाटरो टेक्नोलॉजी पर काम करती है यानी फोर व्हील ड्राइव सिस्टम।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।