वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 11.3 फीसदी घटकर 4,842 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 5,460 करोड़ रुपये रहा था। ओएनजीसी के बोर्ड ने 4.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की आय 9.4 फीसदी घटकर 20,679 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओएनजीसी की आय 22,825 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 10,583 करोड़ रुपये से घटकर 8,775 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 46.4 फीसदी से घटकर 42.4 फीसदी रहा है।
दूसरी तिमाही में ओएनजीसी ने सब्सिडी के लिए 598 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में ओएनजीसी की ग्रॉस आय 48.93 डॉलर प्रति बैरल रही है, जबकि नेट आय 48.83 डॉलर प्रति बैरल रही है। दूसरी तिमाही में ओएनजीली के कच्चे तेल का उत्पादन 1.9 फीसदी, जबकि गैस उत्पादन 0.44 फीसदी बढ़ा है।
ओएनजीसी के मुताबिक अगर कच्चा तेल स्थिर रहता है तो आगे आय मौजूदा स्तरों पर ही रहने की उम्मीद है। घरेलू ब्लॉक के मुकाबले विदेशी ब्लॉक्स में ज्यादा तेल और गैस का उत्पादन देखने को मिला है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।