ओडिशा से हाथ खींचेगी पोस्को!

दक्षिण कोरियाई स्टील कंपनी पोस्को ओडिशा में प्रस्तावित प्लांट से पीछे हट सकती है।

अपडेटेड Jul 17, 2015 पर 8:32 AM

एक तरफ सरकार जहां विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है दूसरी तरफ दक्षिण कोरियाई स्टील कंपनी पोस्को ओडिशा में प्रस्तावित प्लांट से पीछे हट सकती है। दरअसल पोस्को ने ने ओडीशा में अपना दफ्तर खाली करना शुरू कर दिया है। पोस्को के दफ्तर में बहुत कम कर्मचारी बचे हैं। 1200 करोड़ डॉलर का ये प्रोजेक्ट करीब 10 साल से लटका है। 1.2 करोड़ टन क्षमता के प्रस्तावित प्लांट के लिए अभी तक जमीन अधिग्रहण पूरा नहीं हो पाया है।

हालांकि पोस्को ने ओडिशा छोड़ने से इनकार किया है। पोस्को का कहना है कि प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाने की वजह से बड़ा दफ्तर बेकार पड़ा था। ऐसे में दफ्तर छोटी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पोस्को कॉस्ट कटिंग के ग्लोबल अभियान के तहत भारत में भी खर्च घटा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।