एक तरफ सरकार जहां विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है दूसरी तरफ दक्षिण कोरियाई स्टील कंपनी पोस्को ओडिशा में प्रस्तावित प्लांट से पीछे हट सकती है। दरअसल पोस्को ने ने ओडीशा में अपना दफ्तर खाली करना शुरू कर दिया है। पोस्को के दफ्तर में बहुत कम कर्मचारी बचे हैं। 1200 करोड़ डॉलर का ये प्रोजेक्ट करीब 10 साल से लटका है। 1.2 करोड़ टन क्षमता के प्रस्तावित प्लांट के लिए अभी तक जमीन अधिग्रहण पूरा नहीं हो पाया है।
