कजारिया सिरामिक्स के मुनाफे में 19.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का मुनाफा 19.7 फीसदी बढ़कर 46.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 20, 2015 पर 2:38 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का मुनाफा 19.7 फीसदी बढ़कर 46.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का मुनाफा 38.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स की आय 9.3 फीसदी बढ़कर 548.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स की आय 501.9 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का एबिटडा 81 करोड़ रुपये से बढ़कर 93 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.1 फीसदी से बढ़कर 16.9 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।