कम दाम में सैमसंग का नया फोन

अगर आप सस्ता और बेहतरीन फीचर्स वाला 4G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर ये आपके काम की खबर है।

अपडेटेड Sep 15, 2015 पर 9:10 AM

अगर आप सस्ता और बेहतरीन फीचर्स वाला 4जी फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर ये आपके काम की खबर है। सैमसंग ने महज 8490 रुपये की कीमत में सैमसंग गैलेक्सी जे2 लॉन्च किया है।

सैमसंग का दावा है कि ये फोन डाटा कंप्रेस करता है जिससे नेट का खर्च कम होता है। 4.7 की स्क्रीन के साथ जे2 में ड्यूल कैमरे का यूज किया गया है। 5.1एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ फोन में 2000 एमएएच की बैटरी लगाई गई है। 21 सितंबर से ये आपको बाजार में मिलने लगेगा। इस फोन की एक और खास बात ये है कि ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।