कमिंस इंडिया का मुनाफा 24.8% घटा

चौथी तिमाही में कमिंस इंडिया का मुनाफा 24.8 फीसदी घटकर 141.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 22, 2014 पर 6:02 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कमिंस इंडिया का मुनाफा 24.8 फीसदी घटकर 141.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कमिंस इंडिया का मुनाफा 188.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वहीं वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कमिंस इंडिया की आय 15.8 फीसदी घटकर 971.6 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कमिंस इंडिया की आय 1,154.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कमिंस इंडिया का एबिटडा 194 करोड़ रुपये से घटकर 171 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कमिंस इंडिया का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.8 फीसदी से बढ़कर 17.6 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।