कर्ज कम करने में जुटी आर-कॉम, बेची प्रॉपर्टी

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कर्ज कम करने की कवायद में 150 रेजिडेंशियल फ्लैट की बिक्री की है।

अपडेटेड Dec 22, 2015 पर 9:39 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कर्ज कम करने की कवायद में 150 रेजिडेंशियल फ्लैट की बिक्री की है। ये बिक्री नवी मुंबई स्थित सी वुड्स कॉम्प्लेक्स के फ्लैट्स की हुई है। माना जा रहा है कि ये डील 330 करोड़ रुपए में हुई है। इसके अलावा कंपनी जल्द ही दिल्ली में भी 4 एकड़ जमीन बेचने का एलान कर सकती है।

    रिलायंस कम्यूनिकेशंस पर 31 मार्च 2015 तक 36 हजार 726 करोड़ का कर्ज था। कर्ज को घटाकर 20 हजार करोड़ रुपये तक लाने के लिए कंपनी ने सितंबर 2016 का लक्ष्य तय किया है।

    एडीएजी ग्रुप टेलीकॉम, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और एंटरटेनमेंट में गैर जरूरी प्रॉपर्टी को बेचकर 114 लाख करोड़ के कर्ज को कम करना चाहती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।