कर्नाटक बैंकः मुनाफा घटा, ब्याज आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 10.1 फीसदी घटकर 109.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 17, 2015 पर 4:39 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 10.1 फीसदी घटकर 109.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 121.6 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक की ब्याज आय 19 फीसदी बढ़कर 331.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक की ब्याज आय 278.2 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कर्नाटक बैंक का नेट एनपीए 1.98 फीसदी से बढ़कर 2.05 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.95 फीसदी से बढ़कर 3.26 फीसदी रहा।

    रुपये में कर्नाटक बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में नेट एनपीए 623.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 638.7 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 944.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1034 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक की प्रोविजनिंग 55.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 115.8 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।