यूरोप का सबसे बड़ा बैंक एचएसबीसी जल्द की अपने कुल कर्मचारियों संख्या में से 50,000 की कमी करने जा रहा है। दरअसल एचएसबीसी अपने खर्चों में कमी करने के लिए ये कदम उठा रहा है। इस कदम से एचएसबीसी को खर्चों में करीब 500 करोड़ डॉलर की कमी आने की उम्मीद है। ये अहम घोषणा एचएसबीसी के चीफ एक्जिक्यूटिव स्टुअर्ट गुलीवर ने की। कर्मचारियों की संख्या में 25,000 की कटौती ब्राजील और तुर्की में बैंक की संभावित बिक्री के चलते होने की संभावना है। बाकी 25,000 कर्मचारियों की कटौती आईटी, बैक ऑफिस ऑपरेशन्स और कुछ शाखाएं बंद करके होगी।