कल आएगी नई बीएमडब्ल्यू एक्स5 एयसूवी

बीएमडब्ल्यू कल थर्ड जेनरेशन वाली एक्स5 एयसूवी को लॉन्च करने वाली है।

अपडेटेड May 28, 2014 पर 4:00 PM

देश मे लग्जरी एयसूवी की मांग को देखते हुए बीएमडब्ल्यू कल थर्ड जेनरेशन वाली एक्स5 एयसूवी को लॉन्च करने वाली है। और इस नई एक्स5 में पांच सीट के साथ सात सीट का भी ऑप्शन होगा। ये कार अपने सेगमेंट में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। और एक्स5 को स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल सेगमेंट का फाउंडर भी कहा जाता है।

कंपनी ने इस एयसूवी को दिल्ली ऑटो एक्सपो में एक्स ड्राइव 25डी के नाम से पेश किया था। जिसमें 218बीएचपी पावर जेनरेट करने वाला 2 लीटर का डीजल इंजन लगा था। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी शुरूआत में नई एक्स5 को 3 लीटर इंजन के साथ लॉन्च करेगी। और ये इंजन 258बीएचपी पावर जेनरेट करता है। कंपनी ने 5 लाख रुपये लेकर इसकी बुकिंग लेना शुरू भी कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 70 से 75 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।