कल लॉन्च होगा सीएनबीसी का गुजराती बिजनेस चैनल

देश का पहला गुजराती बिजनेस चैनल सीएनबीसी बजार कल लॉन्च हो रहा है।

अपडेटेड Jun 30, 2014 पर 5:08 PM

देश का पहला गुजराती बिजनेस चैनल सीएनबीसी बजार कल लॉन्च हो रहा है। सीएनबीसी बजार के लॉन्च के साथ ही नेटवर्क 18 दुनिया का ऐसा पहला नेटवर्क हो जाएगा जिसके पास 3 भाषाओं में बिजनेस चैनल होंगे। गुजराती अपनी आंत्रप्रेन्योरशिप, बिजनेस और मार्केट की समझ के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं शेयर बाजार का हर दूसरा ब्रोकर और तीसरा निवेशक गुजराती है। सरकारी कंपनियों को निकाल दें तो लिस्टेड कंपनियों का एक तिहाई मार्केट कैप उन प्रमोटरों के हाथ में है जो गुजराती हैं। गुजरात की आबादी 5 फीसदी है लेकिन इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में उसका हिस्सा 16 फीसदी है। ऐसे में लंबे समय से इस बात की जरूरत महसूस की जा रही थी कि गुजराती लोगों को उनकी भाषा में बिजनेस, बाजार और पॉलिसी की खबरें दी जाएं। और अब ये जिम्मा सीएनबीसी बजार ने उठाया है।

सीएनबीसी बजार पर एक्सपर्ट आपको बाजार की बारीकियां बताएंगे। कमोडिटी को हम विस्तार से कवर करेंगे जिसमें  एक्सचेंज और ब्रोकिंग फर्म की बातें तो होंगी ही, हम मंडी से आपको ग्राउंड रिपोर्ट भी देंगे। पर्सनल फाइनेंस पर भी हमारा खास फोकस रहेगा। और ये सब कुछ एक खास अंदाज में। सीएनबीसी बजार अब टाटा स्काई चैनल नंबर 896 पर आएगा। तो जुड़िए सीएनबीसी बजार के साथ और बिजनेस नी बातों करो, बिजनेस नी मात्रृभाषा मा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।