कारदेखो ने किया झिगव्हील का अधिग्रहण

टाइम्स ग्रुप के मशहूर ऑटो पोर्टल झिगव्हील का जयपुर के स्टार्टअप कारदेखो ने अधिग्रहण कर लिया है।

अपडेटेड Oct 26, 2015 पर 5:39 PM

टाइम्स ग्रुप के मशहूर ऑटो पोर्टल झिगव्हील का जयपुर के स्टार्टअप कारदेखो ने अधिग्रहण कर लिया है। इस करार के तहत कारदेखो ने सिर्फ झिगव्हील के डिजिटल बिजनेस का अधिग्रहण किया है। झिगव्हील पर हर महीने आने वाले करिब 60 लाख विजिटर्स का फायदा कारदेखो को होगा।

इस साल की शुरुआत में कारदेखो ने चीन की हिलहाउस कैपिटल से 5 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया था, तब कंपनी का वैल्यूएशन 30 करोड़ डॉलर था। टायबोर्न कैपिटल और सिक्योया कैपिटल के साथ रतन टाटा और एचडीएफसी ने भी कारदेखो में निवेश किया हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।