किंगफिशर की प्रॉपर्टी नीलामी में देरीः सूत्र

कर्ज के बोझ के बाद बंद हो चुकी विजय माल्या की एयरलाइन किंगफिशर की प्रॉपर्टी नीलाम करने में देरी हो रही है।

अपडेटेड May 19, 2015 पर 4:13 PM

कर्ज के बोझ के बाद बंद हो चुकी विजय माल्या की एयरलाइन किंगफिशर की प्रॉपर्टी नीलाम करने में देरी हो रही है। दरअसल किंगफिशर पर बैंकों का करीब 7500 करोड़ रुपये बकाया है लेकिन आयकर विभाग के भी 400 करोड़ रुपये का बकाया मांगने से मामला कानूनी तौर पर पेचीदा हो गया है।

किंगफिशर की प्रॉपर्टी को ई-ऑक्शन के जरिए बेचा जाना है और इसका जिम्मा सबसे बड़े कर्जदार एसबीआई के पास है। एसबीआई का बकाया करीब 2000 करोड़ रुपये का है। किंगफिशर के प्रॉपर्टी की कीमत करीब 200-250 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिसमें किंगफिशर हाउस का वैल्युएशन 100 करोड़ और कंपनी के गोवा विला का वैल्यू 100-150 करोड़ रुपये लगाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।