किंगफिशर के लिए दोहरा संकट शुरू हो गया है। कंपनी के देनदार अब अचल संपत्ति के जरिए अपने कर्ज की वसूली करने में जुट गए हैं। देनदारों के राडार पर कंपनी की दो सबसे महंगी प्रॉपर्टीज मुंबई की किंगफिशर हाउस और गोवा की किंगफिशर विला हैं। बॉम्बे हाउस को बचाने के लिए किंगफिशर ने सुप्रीम कोर्ट में देनदारों को रोकने की अपील की थी। हालांकि किंगफिशर को तगड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देनदार चाहें तो कंपनी की प्रॉपर्टी बेच सकते हैं
