किंगफिशर के एसेट्स बेचेंगे लेनदार

एसबीआई समेत 17 लेनदार किंगफिशर के मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित एसेट्स की नीलामी करेंगे।

अपडेटेड Nov 23, 2015 पर 9:22 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    किंगफिशर को कर्ज देकर फंसे लेनदार अब कर्ज वसूली में जुट गए है। एसबीआई समेत 17 लेनदार किंगफिशर के मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित एसेट्स की नीलामी करेंगे। ये नीलामी 65 लाख के एसेट्स की होगी जबकि किंगफिशर पर लेनदारों 6900 करोड़ का भारी-भरकम बकाया है। नीलामी में एयरपोर्ट्स पर इस्तेमाल होने वाले एयरक्राफ्ट पुलर्स, ट्रैक्टर, कार शामिल है। ई-ऑक्शन की ये प्रक्रिया 7 दिसबंर को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगी।

    एसबीआई समेत 17 लेनदार 7 दिसंबर को किंगफिशर के एसेट्स की नीलामी करेंगे, किंगफिशर पर लेनदारों का 6900 करोड़ का एक्सपोजर है जिसकी वसूली के तौर पर लेनदार किंगफिशर की संपत्ति के कुछ हिस्सों की नीलामी करेंगे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।