केनरा बैंकः मुनाफा 40.7% घटा, ब्याज आय 3.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 40.7 फीसदी बढ़कर 478.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 05, 2015 पर 2:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 40.7 फीसदी बढ़कर 478.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 806.9 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 3.6 फीसदी बढ़कर 2517 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 2429 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.89 फीसदी से बढ़कर 3.98 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 2.65 फीसदी से बढ़कर 2.74 फीसदी हो गया है।

    रुपये में केनरा बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 13,040 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,080.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर केनरा बैंक का नेट एनपीए 8740.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 8888.1 करोड़ रुपये हो गया है।

    तिमाही आधार पर पहली तिमाही में केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 1009.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1359.7 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 788.1 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।