केर्न इंडिया: मुनाफा 19.4% घटा, आय 14.7% घटी

दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 19.4 फीसदी घटकर 672.7 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Oct 21, 2015 पर 5:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 19.4 फीसदी घटकर 672.7 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 835 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 14.7 फीसदी घटकर 2242 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया की आय 2,627 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 1,290 करोड़ रुपये से घटकर 911 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा मार्जिन 49.1 फीसदी से घटकर 40.6 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का फोरेक्स गेन 182 करोड़ रुपये के मुकाबले 381 करोड़ रुपये रहा है। केर्न इंडिया ने कहा कि उसको वित्त वर्ष 2016 के लिए निर्धारित अपने उत्पादन लक्ष्य को हासिल कर लेने की उम्मीद है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।