केर्न इंडियाः मुनाफा 64% घटा, आय 11.2% घटी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 10.4 फीसदी घटकर 2,720.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 23, 2014 पर 5:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 64 फीसदी घटकर 1,092.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 3,035.4 करोड़ रुपये रहा था। केर्न इंडिया के पहली तिमाही के नतीजों में 1,627.4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत को शामिल किया गया है।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 11.2 फीसदी घटकर 4,483 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 5,049 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 3,683 करोड़ रुपये से घटकर 3,052 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा मार्जिन 73 फीसदी से घटकर 68.1 फीसदी रहा।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया को 98.9 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया को 243.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।